Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नीम करोली बाबा की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नीम करोली बाबा की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

देवास। श्री नीम करोली सेवा समिति द्वारा हनुमान अंश नीम करोली बाबा की पुण्यतिथि प्रतिवर्षानुसार इस सातवें वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति सदस्यों एवं भक्तों ने शामिल होकर बाबा के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्था सदस्य गौतम पंचोली ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित रहीं। समिति अध्यक्ष संतोष पंचोली सहित समिति सदस्यों एवं भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर महाप्रसादी का वितरण किया। इसके पश्चात भक्तों को हलवा-पूड़ी की प्रसादी वितरित की गई। साथ ही शासकीय होस्टल के जरूरतमंद बच्चों को कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, मदन सिंह धाकड़, विद्युत मालाकार, नितिन आहूजा, धर्मेंद्र सिंह बेस (पार्षद), मनीष सेन, जुगनू गोस्वामी, राजेश यादव, नवीन सोलंकी, संजय शुक्ला, अतुल पंड्या, रमेश कलथिया, अजय चौहान, मनोज गोयल, विकास गिरी, अखलेश धुरिया, पृथ्वीराज चौहान, रोहित तिवारी, संदीप चौधरी, कैलाश बेस, सोनू झाला, नयन कानूनगो, विधान अग्रवाल, योगेंद्र कावल, दिनेश यादव, मनीष जैन, संजय जाधव, कुंदन भीमोदिया, सुनील परमार, अनिल सवनेर, उमेश सोनी, अमित मोदी, सुदेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश नेरनिया, नोटरी एडवोकेट ने किया। अंत में सचिव जितेंद्र डिडवानी ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...