Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अनूठा संयोग-पति-पत्नी एक ही दिन शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त

अनूठा संयोग-पति-पत्नी एक ही दिन शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त

देवास। शासकीय सेवा में पति-पत्नी का एक ही दिन सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक दुर्लभ और सुखद संयोग है। ऐसा ही अनूठा अवसर देवास निवासी मनोज पवार एवं श्रीमती निर्मला पवार के जीवन में आया, जब दोनों ने एक ही दिन अपनी-अपनी दीर्घ शासकीय सेवाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। मनोज पवार, जो एक कुशल चित्रकार के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं, जल संसाधन संभाग, देवास में 42 वर्षों की दीर्घ सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख एवं कार्यपालन यंत्री श्री एल. एस. जादौन ने उनके दीर्घ सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, श्रीमती निर्मला पवार, नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में भूगोल विषय की उच्च माध्यमिक शिक्षिका के रूप में 30 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुईं। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी एवं ए.डी.पी.सी. ओमप्रकाश दुबे ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की। दोनों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में वर्षों तक निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं दीं। विदाई अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उनके दीर्घ सेवाकाल और उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया तथा स्वस्थ, सुखद एवं आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...