पूरे संसार के लिए प्रकाश कुंज है भगवत गीता- महंत जी,,
विशाल भंडारे का आयोजनदेवास। पूरे संसार के लिए भगवत गीता प्रकाश कुंज है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से निष्काम कर्म का संदेश दिया। यह विचार भागवत कथा के समापन अवसर पर आयोजित गीता पाठ में श्री रामद्वारा में महंत स्वामी रामनारायण जी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संपत्ति और धन के कई उत्तराधिकारी हो सकते हैं, लेकिन कर्म का उत्तराधिकारी व्यक्ति स्वयं होता है। कर्म का फल प्रत्येक व्यक्ति को भोगना पड़ता है, चाहे वह राजा हो या रंक। इसलिए सभी को धर्म और नैतिकता के आधार पर जीवन जीते हुए अपनी सामर्थ्य के अनुसार दूसरों का सहयोग करना चाहिए। समाज का विकास आपसी सहयोग से ही संभव है। भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे एवं गीता पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार रात जागरण में रामस्नेही मंडल ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। संत राम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी ने निर्गुणी भजनों की प्रस्तुति दी। रामद्वारा में चल रहे चातुर्मास सत्संग का समापन दशहरा पर्व पर होगा।

0 Comments