शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों द्वारा अध्ययनरत समस्त छात्रों को स्कूल बेग वितरण
देवास। शासकीय प्राथमिक विद्यालय इटावा में शिक्षक दिवस के अवसर पर वाला में अध्ययनरत 180 छात्रों को स्कूल बेग कार्यरत एवं विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा स्कूल बेग संकुल प्राचार्य अशोक साहू के मुख्य आतिथ्य, जनशिक्षक आतिश कनासिया के विशेष आतिथ्य एवं संस्था प्रधान रेखा शर्मा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
सरस्वती वंदना लता मिश्रा ने एवं अतिथियों का स्वागत रेखा योगी, कीर्ति कुंभकार, पंकज शुक्ला द्वारा किया गया।इस अवसर पर वाला से सेवानिवृत्त शिक्षक रुखसाना सिद्दीकी, हेमलता उपाध्याय, शिवेश शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व संस्था प्रभारी शिवेश शर्मा एवं अंत में आभार कीर्ति कुंभकार ने माना। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को स्वल्पाहार करवाया गया।
0 Comments