Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कर्मफल से कोई व्यक्ति नहीं बच सकता.... महंत जी,,श्री राम द्वारा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया

कर्मफल से कोई व्यक्ति नहीं बच सकता.... महंत जी,,
श्री राम द्वारा मंदिर में  कृष्ण जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया
देवास: कर्मफल से कोई व्यक्ति नहीं बच सकता। प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे कर्म करना चाहिए। यह विचार श्री राम द्वारा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर  महंत स्वामी रामनारायण जी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्म का फल मिलता है। व्यक्ति जैसा कर्म करता है उसको वैसा फल भोगना पड़ता है। इसलिए ईश्वर के चरणों में अपना ध्यान करते हुए अपने कर्म करना चाहिए ताकि उनका फल हमें अच्छा प्राप्त हो सके।  भगवान श्री कृष्ण ने गीता में जो संदेश दिया वह हर युग में प्रत्येक मानव के लिए अनुकरनीय है। विश्व में आज भी कहीं भी आध्यात्मिक चर्चा होती है, वह तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक उसमें भगवत् गीता का उल्लेख न हो। भगवत् गीता में भगवान ने सारी दुनिया के सभी प्रकार के लोगों के लिए, जो जिस  भू भाग पर खड़ा है, वहीं से मोक्ष तक पहुंचने का कोई-न-कोई मार्ग बता दिया है।   संत राम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी के साथ
राम द्वारा सत्संग मंडल ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। सभी भक्तों को जय श्री कृष्णा लिखे हुए दुपट्टे वितरित किए गए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...