वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना वारसी मुंबई में हुए सम्मानित
देवास। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह मुंबई के अटल उद्यान में आयोजित किया गया। संगठन की स्थापना के आठवें वर्ष में आयोजित इस अधिवेशन में देशभर से 21 राज्यों से कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी कडी में देवास के वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार मुन्ना वारसी को राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं अधिवेशन आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई एवं संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने शाल ओढाकर एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में बोहरा समाज पीआरओ हाजी डॉ. जाकीर हुसैन नजमी एवं बागली के वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद शेख को भी सम्मानित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. खालिद कैस ने बताया कि लम्बी व निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते मप्र सरकार द्वारा वारसी को आजीवन अधिमान्य पत्रकार का दर्जा दिया है। मुन्ना वारसी देवास जिले के पहले पत्रकार है, जिन्हें आजीवन अधिमान्यता प्राप्त दर्जा के साथ पेंशन मिल रही है। पत्रकार वारसी इसके पहले भोपाल में दो बार इसी संस्था द्वारा सम्मानित हो चुके है। इसी के चलते मुंबई में भी उन्हें सम्मानित किया गया।

0 Comments