नगर निगम मे समरसता अन्तर्गत मनाया रक्षाबंधन पर्व
देवास। रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार 2 सितम्बर को निगम बैठक हाल में रक्षा बंधन पर्व समरसता अन्तर्गत निगम की लगभग 150 सफाई मित्र दीदीयों एवं निगम कर्मचारी दीदीयों के द्वारा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम सवस्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद राहूल दायमा को रक्षा सुत्र बांधे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सेंधव ने कहा कि रक्षा सुत्र वह होता है जिससे भाई बहनों का अटुट रिश्ता होता है। यह नवाचार निगम द्वारा किया जाता है जो प्रशंसनिय है।
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी परिषद द्वारा प्रतिवर्ष रक्षा बंधन का त्यौहार सफाई मित्र दीदीयों के साथ मनाया जाता आ रहा है। यह पर्व हमें रक्षा सुत्र मे बांधता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे देवास शहर को स्वच्छता मे नम्बर वन लाकर यह उपहार हमारी बहनों ने हमे दिया है।
स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष श्री बैस ने कहा कि मेरे द्वारा प्रतिवर्ष रक्षा बंधन पर कार्यक्रम आयोजित कर हमारी सफाई मित्र दीदीयों व निगम कर्मचारी दीदीयों से रक्षा सुत्र बंधवाकर हम गौरान्वित होते है। लोक निर्माण समिती अध्यक्ष श्री पटेल ने उपस्थित सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए शुभकानाऐं दी। कार्यक्रम मे सभी उपस्थित दीदीयों को शगुन के रूप में साडी एवं मिठाई का वितरण भी अतिथीयों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त आरती खेडेकर, स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, भूषण पवार, भाजपा नेता संजय जलोदिया, अमृत सिंह राजपूत, गुरूदत्त शर्मा, सचिन भोंसले, नितीन जलोदिया, अमृत मालवीय, विश्वराजसिहं बैस सहित बडी संख्या मे बहनें उपस्थित रहीं।

0 Comments