Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

यादव गवली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, लड्डू गोपाल को कराया नगर भ्रमण

यादव गवली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, लड्डू गोपाल को कराया नगर भ्रमण 

 देवास: यादव गवली समाज द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लड्डू गोपाल अनुष्ठान प्रथम दिवस किया गया दूसरे दिन जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा के रूप में लड्डू गोपाल को नगर भ्रमण कराया गया इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर रखकर लड्डू गोपाल को नगर भ्रमण कराया।
गवली मोहल्ला से यह यात्रा प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग होती हुई पह गवली मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के बाद राधा कृष्ण मंदिर में हवन किया गया उसके साथी जन्माष्टमी पर देर रात तक विभिन्न आयोजन आयोजित होंगे वहीं सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में कई भगवानों की आकर्षक प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी। इसके साथी अखाड़े भी आगे आगे यात्रा में शामिल रहे। पार्षद रामदयाल यादव एवं पूर्व पार्षद अर्जुन यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी पर विभिन्न आयोजन की जा रहे हैं लेकिन इस बार तीन दिवसीय आयोजन पहली बार किया जा रहे हैं।  यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सभापति रवि जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...