Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कविता, कहानी और संस्कार - साईनाथ मेमोरियल में कुछ ऐसे मना शिक्षक दिवस,, बच्चों ने नहीं, शिक्षकों ने दिया तोहफा - साईनाथ मेमोरियल में टीचर्स डे का बदला अंदाज

कविता, कहानी और संस्कार - साईनाथ मेमोरियल में कुछ ऐसे मना शिक्षक दिवस,,

बच्चों ने नहीं, शिक्षकों ने दिया तोहफा - साईनाथ मेमोरियल में टीचर्स डे का बदला अंदाज

देवास 05 सितंबर 2026_ : साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह की खास बात यह रही कि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उपहार नहीं लिया, बल्कि खुद प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय संचालक एवं मैनेजमेंट द्वारा सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का स्वागत, सम्मान और अभिनंदन किया गया।
इसके बाद शिक्षकों ने मंच संभाला और विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रेरणादायक भाषण दिए। अध्यापिकाओं ने प्रेरणास्पद कहानियां सुनाईं तो अध्यापकों ने अलग-अलग विषयों पर स्वयं लिखी कविताएं गाकर सुनाईं, जिसे बच्चों ने तल्लीनता से सुना।
विद्यालय स्टाफ द्वारा तैयार इस अनूठे संयोजन में प्रत्येक विद्यार्थी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षकों की बातों पर अमल करने का वचन दिया।
प्राचार्य मिश्कात शकील ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार और संस्कृति को अपनाकर ही जीवन में आसानी से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता, शिक्षक, प्रकृति, दोस्त और रिश्तेदार हर कोई हमें कुछ न कुछ सिखाता है, उनसे सीखने की ललक ही विद्यार्थी को सफल नागरिक बनाती है।
कार्यक्रम का संचालन  शमामा शकील ने किया तथा आभार संचालक शकील कादरी ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...