Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रुति बघेल ने किया पदभार ग्रहण

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रुति बघेल ने किया पदभार ग्रहण
देवास। कांग्रेस पार्टी की मजबूत नींव में महिला शक्ति का अतुलनीय योगदान है। आने वाले चुनावों में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रहेंगी। यह बात पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती श्रुति बघेल के पदभार ग्रहण समारोह में कही। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि विशेष अतिथि के तौर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी ने कहा कि हम महिलाओं की आबादी भले ही आधी है, लेकिन हक पूरा है। उन्होंने आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्राओं की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कहीं अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, जयसिंह ठाकुर, राजकुमारी कुंडल, मनोज राजानी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, राजवीर सिंह बघेल, गुरूचरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, अमन पटवारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह यशोना, सौदान सिंह पंवार, विक्रम मुकाती,जितेंद्र सिंह गौड़, जाहिद पठान, रोशन रायकवार, राजेश धाकड़, उमेश झंवर,जेनेंद्र सिंह पंवार, शरीफ मामू, राजा पडियार, फरजाना खान,वंदना पांडे, साधना प्रजापति, रीना गलोदिया, मीना फ़ानी, सुलोचना किटोदिया, नरेंद्र सिंह यादव, राहुल पंवार, मनोज सांगते,मलखान सिंह देवड़ा,रईस कामदार,आरिफ मेव, शाहिद खान,अविनाश जेठवा, मोहित शर्मा, यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेजल पटेल ने किया। आभार साधना प्रजापति ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...