Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कबीर साहेब पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ दिया ज्ञापन

कबीर साहेब पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ  दिया ज्ञापन
देवास। सद्गुरु कबीर साहेब के प्रति सोशल मीडिया पर कथित अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य संत महंत चूड़ामणि साहब एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधा किशन सोलंकी के मार्गदर्शन में दिया गया। महासंघ ने आरोप लगाया कि मनु शर्मा उर्फ मनु भैया, निवासी गुड़गांव (हरियाणा), द्वारा सोशल मीडिया पर सद्गुरु कबीर साहेब के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। संगठन ने कहा कि इससे देश-विदेश के कबीर पंथ अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश है। ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मदनलाल जेठवा,मुन्ना सरकार, आत्माराम परिहार, बाबूलाल मालवीय, गोवर्धन सौराष्ट्रीय, महंत परम मनोहर साहब, जयप्रकाश मालवीय, संत विशाल साहेब, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी रूप सिंह चौरसिया सहित संत समाज के पदाधिकारी एवं भक्तगण मौजूद रहे। जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधा किशन सोलंकी ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...