Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

देवास: सेंट्रल इंडिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने देवास सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित अन्त र्विद्यालयीन योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक अर्जित कर ओवरऑल चैम्पियन शिप-2026 की ट्रॉफी अपने नाम की।
विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल, देवास में किया गया। प्रतियोगिता में देवास सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स से सम्बद्ध 16 सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के 10 से 14 वर्ष बालक आयु वर्ग की ट्रेडिशनल इवेंट में सेंट्रल इंडिया एकेडमी के व्योम राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं मीत चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
इसी क्रम में 10 से 14 वर्ष बालिका आयु वर्ग में कु. काशवी राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक, जबकि कु. देव्यांशी गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर सेंट्रल इंडिया एकेडमी ने सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैम्पियन शिप-2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह, निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं समस्त स्टाफ ने सभी विजेता खिलाड़ियों तथा उनके कोच श्री धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...