देवास। नागरिकों की निगम संबंधि समस्याओं के निराकरण हेतु महापौर श्रीमती गीतादुर्गेश अग्रवाल के द्वारा 23 सितम्बर को निगम बैठक हाल में जनसुनवाई की गई। महापौर को वार्ड 1 जैतपुरा मे सफाई करवाने व स्ट्रीट लाईट चालु करवाने, बामन खेडा मे पीने के पानी की नवीन लाईन डलवाने, मुखर्जी नगर मे अमृत योजना अन्तर्गत पानी की लाईन डलवाने, प्रधानमंत्री आवास की किशत डलवाने व अन्य निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन वार्डवासियों द्वारा दिये गये तथा वार्ड 17 के रहवासियों द्वारा संपत्तिकर के नये खाते खोलने का आवेदन महापौर को दिया गया। प्राप्त आवेदनों पर महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान महापौर द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों से कहा कि नागरिकों द्वारा जनसुनवाई में जो आवेदन दिये जाते है उनका निराकरण समय सीमा मे करें।
इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, एल्डरमेन संतोष वर्मा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, चंदन सोनी, जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, सुर्यप्रकाश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, मुन्ना कुरैशी, विकास शर्मा एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments