Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वसुली लक्ष्य की पूर्ति नही करने पर आयुक्त ने दिये वेतन रोकने के निर्देश,,जिस दिवस वसुली नही उस दिवस का वेतन नही - आयुक्त

वसुली लक्ष्य की पूर्ति नही करने पर आयुक्त ने दिये वेतन रोकने के निर्देश,,

जिस दिवस वसुली नही उस दिवस का वेतन नही - आयुक्त

देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम के करों मे संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क व अन्य करों की वसुली को लेकर 2 सितम्बर को निगम बैठक हाल मे समीक्षा की गई। आयुक्त ने संपत्तिकर वसुली के दिये गये लक्ष्य अनुरूप वसुली नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड 4,5,6,8,12,15,16,17,18,19,24,28,30,33,34,35,36,37,38,42,44 के नाकेदारों का वेतन आहरण नही किए जाने के निर्देश दिये तथा आयुक्त ने कहा कि इन वार्डाे के नाकेदारों के द्वारा लोक अदालत के पूर्व लक्ष्य पूर्ति कर ली जाती है तो वेतन आहरण किया जावेगा। जलकर वसुली की समीक्षा करने पर आयुक्त ने जलकर वसुली को लेकर इस माह के वसुली लक्ष्य में प्रगति नही होने से वार्ड उपयंत्रियों को 7 दिवस में दिये गये वसुली के लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये वहीं वार्ड 12,13,14,28,29,30,31,33,34,37,38,39,40,41 के वसुलीकर्ताओं के वेतन आहरण नही किये के निर्देश उपायुक्त वित्त दिपक पटेल एवं राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को दिये साथ ही आयुक्त ने सभी वसुलीकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिवस वसुली नही होगी उस दिवस का वेतन आहरण नही किया जावेगा।
वहीं कचरा संग्रहण शुल्क वसुली मे भी प्रगति नही होने से आयुक्त ने 9 वसुलीकर्ताओं के वेतन आहरण नही किये जाने के निर्देश दिये साथ ही 4 वसुलीकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के भी निर्देश उपायुक्त को दिये। आयुक्त ने आगामी 12 सितम्बर शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत का वसुली लक्ष्य राशि 5 करोड का निर्धारित किया। आयुक्त ने सभी वसुलकर्ताओं को बडे बकायादारों से संपत्तिकर व जलकर की वसुली सख्ती से किये जाने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...