निगम आयुक्त दलीप कुमार ने की टीएल व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा,
देवास। समयावधि पत्रों व सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण समय सीमा मे किये जाने हेतु आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा मंगलवार 15 सितम्बर को समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान आयुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत दिये जाने वाले हिग्राहियों के ऋण आवेदनों की संख्या बढाये जाने के साथ ही श्रमिक मानधन योजना के साथ क्रेडिट कार्ड, कर्मकार आवेदन एवं ऋण लाभ स्वीकृति के कार्य में प्रगति लाने के साथ ही 30 दिवस में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों के दिये गये।
आयुक्त ने आवारा मवेशियों को पकडकर कर गौशाला छोडने के साथ ही ऐसे पशु पालक जो अपने पालतु गायों को सडक पर छोडते हैं उनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
मैरीज गार्डनों का शत प्रतिशत संपत्तिकर, सिवरेज कनेक्शन शुल्क, कचरा संग्रहण शुल्क वसुली की जानकारी ली। इसी प्रकार अमृत हरित अभियान के अन्तर्गत किये गये पौधारोपण की अपडेट जानकारी ली। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिये वार्डाे मे नालियों की सफाई के साथ किटनाशक दवाई का छिडकाव किये जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये।
अवैध से वैध नल कनेक्शनों की संख्या के साथ कचरा संग्रहण शुल्क व सिवरेज कनेक्शनों की संख्या बढाये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना अन्तर्गत चल रहे आईएसबीटी एवं भगवती द्वार सराय के चल रहे कार्याे की प्रगति रिपोर्ट ली तथा कार्याे में प्रगति लाने के निर्देश सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को दिये वहीं गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक चल रहे सडक चौडीकरण निर्माण तथा बीमा रोड सडक निर्माण कार्य की जानकारी ली साथ ही बीमा रोड सडक निर्माण मे प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने समयावधि पत्रों के साथ सीएम हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश दिये।

0 Comments