साहित्यिक धरा पर खिला ‘रात की हथेलियों पर चांद’, मंजु जैन के काव्य संग्रह का विमोचन
देवास। शहर की कवियत्री मंजु जैन के काव्य संग्रह 'रात की हथेलियों पर चांद' का 'विमोचन - समारोह' 27 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागार, मल्हार स्मृति मन्दिर, देवास में आयोजित हुआ। आमंत्रित अतिथियों के रूप में हिंदी साहित्य अकादमी, भोपाल के निदेशक डॉ. विकास दवे, साहित्यकार और अनुवादक डॉ. आशुतोष दुबे, साहित्यकार डॉ. गरिमा संजय दुबे और समाचार पत्र अक्षर विश्व, उज्जैन के प्रधान संपादक सुनील जैन शामिल हुए। आमंत्रित अथितियों ने मंजु जैन द्वारा गृहणी के रूप में अपने घर परिवार के दायित्वों को पूरा करते हुए जिस तरह इस काव्य संग्रह की रचना कर पाठकों के लिये पेश किया है, उसकी उन्हें बधाई दी। काव्य संग्रह में समाहित कुछ कविताओं का उल्लेख करते हुए अतिथियों ने मंजु जैन की रचना प्रक्रिया की सरहाना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि संग्रह मे शामिल सभी कविताएँ सुधि पाठकों द्वारा पसंद की जावेंगी। कार्यक्रम का संचालन शिरीन भावसार ने किया। अतिथियों के लिये स्वागत - भाषण का वाचन डॉ. अक्षय जैन ने किया। अतिथि परिचय में डॉ. विकास दवे का परिचय रुचिका बर्डे ने, डॉ. आशुतोष दुबे का परिचय छाया कानूनगो ने, डॉ. गरिमा संजय दुबे और सुनील जैन का परिचय उर्वशी उपाध्याय ने दिया। अंशुमान जैन द्वारा आभार प्रकट किया।विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति शहर मे साहित्यानुराग के तेजी से बढ़ने की कहानी है जिसकी सराहना अतिथियों ने भी जाहिर की और सभी को बधाई दी।

0 Comments