देवास। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने देवास के गजरा गियर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. सेंधव ने शहीद भगत सिंह के साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार भगत सिंह केवल इतिहास का एक नाम नहीं, बल्कि अन्याय के सामने न झुकने, सत्य के लिए संघर्ष करने और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा हैं। उनके विचार, अदम्य साहस और देश के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, जिला महामंत्री विजय सिंह पंवार, पार्षद शीतल गेहलोत, नवीन सिंह सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments