देवास: जन विश्वास अभियान के तहत गुरुवार को एडीजी उज्जैन जोन राकेश गुप्ता और डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन ने देवास जिले का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी पुनीत गेहलोद भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने थाना टोंकखुर्द का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद ग्राम इकलेरा में आयोजित जन विश्वास शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणों से संवाद किया और शिकायत निराकरण की प्रक्रिया देखी।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित बेराखेड़ी नाका का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा उपाय प्रभावी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को घायलों की मदद के लिए राह वीर योजना और पीएम राहत योजना की जानकारी दी और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

0 Comments