Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी पर भक्ति और उल्लास का संगम

सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी पर भक्ति और उल्लास का संगम

देवास। सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल, बद्रीधाम नगर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना, श्लोक-पाठ एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश से बुद्धि, ज्ञान और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में विवेक का महत्व’ विषय पर हास्य-व्यंग्यात्मक एवं संदेशपरक नाटिका प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधुनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, फिर भी मानवीय विवेक, निर्णय क्षमता, सृजनात्मकता और नैतिक चिंतन का महत्व सदैव बना रहेगा। तकनीक का उपयोग बुद्धिमत्ता और कर्तव्य के साथ होना चाहिए।
उत्सव में विद्यार्थियों ने भगवान गणेश को समर्पित मधुर गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षाओं में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
यह आयोजन आस्था, संस्कृति और समकालीन शिक्षा का सुंदर समन्वय रहा, जिसने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन भगवान गणेश के प्रति कृतज्ञता एवं श्रद्धाभाव के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...