Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नागरिको से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारी निराकरण करें- महापौर

नागरिको से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारी निराकरण करें- महापौर
देवास। महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत बुधवार 30 सितम्बर को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम बैठक हाल में जनसुनवाई कर नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये। महापौर को वार्ड 15 शिव मंदिर के पिछे सार्वजनिक रास्ते पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने, वार्ड 1 बामन खेडा निवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास का दूसरी किश्त दिलवाने,वार्ड 28 कर्मचारी कालोनी मे नाले के पानी की निकासी करवाने,वार्ड 4 चामुण्डापुरी गार्डन में पेवर्स ब्लाक लगाने,अम्बेडकर नगर में पानी सप्लाय के दौरान लाईन से लिकेज हो रहे पानी की लाईन सुधारने व अन्य समस्याओं के आवेदन दिये गये। महापौर द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री पलक रीवास्तव, जीवन रावत, सुर्यप्रकाश तिवारी,स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, विशाल जगताप, विशाल जोशी, अरूण तोमर व वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...