Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुखर्जी नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

मुखर्जी नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 11 मुखर्जी नगर में परियोजना अधिकारी मोहनलाल अहिरवार की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद अहिल्या पवार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा, उपाध्यक्ष कविता सेंडे, महिला मोर्चा के सदस्य महिमा मिश्रा, सरोज मालवीय, एवं पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वाचन किया गया एवं इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ता सहायिकाओं का पार्षद महोदय द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया एवं बच्चों के बीच खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया. वार्ड पार्षद एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक शमरोज़ खान ने किया। इस अवसर पर वार्ड की सभी कार्यकर्ता मीना देवेंद्र, राधा जोशी, मंजू झा एवं लक्ष्मी मालवीय एवं समस्त सहायिकाए उपस्थिति थी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...