Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

तांत्रिक के झांसे में फंसाकर ठगी, देवास पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किए आरोपी

तांत्रिक के झांसे में फंसाकर ठगी, देवास पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किए आरोपी

देवास: अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 दिन में 3000 किलोमीटर पीछा कर 200 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों को गुजरात और राजस्थान से दबोचा और 3 लाख के सोने के आभूषण बरामद किए।
त्रिलोक नगर निवासी गीता प्रजापत ने 30 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने घर की बाधा दूर करने के नाम पर 2100 रुपये लिए। बाद में घर आकर तांत्रिक क्रिया के बहाने सोने के जेवर लाल कपड़े की पोटली में बंधवाए और मिश्रीलाल नगर में अगले दिन वापस करने का कहा। पोटली खोलने पर जेवर गायब मिले। इस पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्र. 482/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अहमदाबाद, पाली, जोधपुर तक पीछा कर आरोपी *1. प्रदीप पिता चंपालाल जोशी (36) निवासी पिपाड़ शहर जोधपुर* और *2. विनोद कुमार पिता कैलाशचंद्र जोशी (42) निवासी पिपाड़ शहर जोधपुर* को गिरफ्तार किया। पाली स्थित घर से सोने के टॉप्स, झुमकी, मंगलसूत्र पेंडल सहित 3 लाख का मश्रुका बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि लोकेश कुशवाह, उनि संजय सौराष्ट्रीय, प्रआर पवन पटेल, सुनील देथलिया, आर हितेश कुशवाह एवं सायबर सेल के प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...