Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हरतालिका तीज पर इतिहास रचने को तैयार देवास,,लाल गेट के राजा के दरबार में उमड़ेगा मातृशक्ति का महासागर

हरतालिका तीज पर इतिहास रचने को तैयार देवास,,
लाल गेट के राजा के दरबार में उमड़ेगा मातृशक्ति का महासागर

देवास। संस्था सिद्धिविनायक द्वारा लाल गेट के राजा के पावन दरबार में आयोजित भव्य गणेश उत्सव के अंतर्गत 14 सितंबर को रात्रि 8 बजे से हरतालिका तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्था सिद्धिविनायक के संयोजक रवि जैन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाल गेट के राजा के दरबार में हरतालिका तीज महोत्सव पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में देवास की माताएं-बहनें इस आयोजन में शामिल होती हैं और भक्ति, उल्लास एवं उमंग के साथ तीज का पर्व मनाती हैं। इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है और उम्मीद है कि मातृशक्ति की सहभागिता एक बार फिर नया इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में महिलाओं के लिए अनेक रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। भक्ति-संगीत और उल्लास के बीच हजारों महिलाओं का यह महासंगम आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। रवि जैन ने कहा कि लाल गेट के राजा का गणेश उत्सव अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देवास के “नगर उत्सव” का स्वरूप ले चुका है। गणेश उत्सव के दौरान हरतालिका तीज महोत्सव के साथ भव्य भजन संध्या, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रात्रि जागरण, खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संस्था सिद्धिविनायक ने देवास की समस्त माताओं-बहनों से आग्रह किया है कि वे 14 सितंबर, रात्रि 8 बजे लाल गेट के राजा के दरबार में  मातृशक्ति के साथ पहुंचें और इस ऐतिहासिक आयोजन की सहभागी बनें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...