देवास। म.प्र. नगरीय निकाय कर्मचारियों की मांगों के संबंध मे कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी से भेंट की गई। म.प्र. नगर निगम,नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रदेश की नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी से कर्मचारियों की वाजिब मांगों को लेकर गत दिनों भोपाल निवास कार्यालय पर भेंट कर मांगो के संबंध मे ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश सचिव हरेन्द्रसिंह ठाकुर ने इस संबंध मे बताया कि मंत्री को सौंपे गये मांग पत्र में प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में 1 सितम्बर 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी को श्रेणी प्रदान कर विनियमितीकरण करने निकायों मे कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को नियमित वेतनमान में किये जाने के साथ ही नगरीय निकायों में प्रदत्त चुंगी क्षतिपूर्ति की अघोषित रूप से कटौती में विद्युत देयकों यांत्रिकी प्रकोष्ठ आदि के रूप मे की जा रही कटोती को शीघ्र बंद करने, निकायों को मुद्रांक शुल्क की राशि पूर्वानुसार 3 प्रतिशत की जाने तथा निकायों में संविलियन की गई 191 ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली वेतन भत्तों व अन्य राशियां दी जाने, निकायों को प्रतिदिन की तहबाजारी वसुली अधिकार पूर्ण देने के साथ ही निकायों में आउट सोर्स प्रथा समाप्त की जाकर संविदा नियुक्ति देते हुये श्रम आयुक्त/कलेक्टर दर से सीधे वेतन का भुगतान किया जावे, निकायों मे चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से की गई नियुक्तियां समाप्त की जावे, निकायों के त्रुटीपूर्ण सेवा भर्ती नियमों में कम्प्युटर आपरेटरों, श्रमिकों व अन्य तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के अत्यावश्यक पदों का समावेश किया जावे, निकायों मे प्रति नियुक्ति/अवैधानिक नियम विरूद्ध संविलियन शीघ्र समाप्त की जावे, नगर निगमों/ संभागीय, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालयों में निगम आयुक्त/संभागीय संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त कमचारी संघ की बैठक प्रत्येक 4 माह में नियमित रूप से की जावे के संबंध मे मांग पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष रविकरण,प्रांतीय महामंत्री योगेशसिंह, प्रांतीय सचिव हरेन्द्रसिंह ठाकुर,प्रांतीय संगठन सचिव अच्छेलाल पटेल,प्रांतीय संयुक्त सचिव सुनेन्द्रसिं पवार, प्रदेश प्रवक्ता तौफीक खान, कार्यकारी सदस्य संतोष कुमार परमार,माजिदउल्ला आदि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments