Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दो दिवसीय करवा चौथ और दीवाली मेले का आयोजन

दो दिवसीय  करवा चौथ और दीवाली मेले का आयोजन
देवास। अग्रवाल क्विंस  क्लब द्वारा होटल खेड़ापति इंटरनेशनल देवास में दो दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 2 अक्टूबर  शुक्रवार एवं 3 अक्टूबर शनिवार को करवा चौथ और दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को महिलाओं द्वारा संचालित किया जाता है। अलग-अलग शहरों से आकर महिलाओं द्वारा वहां की प्रसिद्ध ग्रह उपयोग की वस्तुओं की दुकानें लगाई जाती है। जिसमें दीवाली की साज सज्जा का सामान कलकत्ता की फैंसी साड़ियां हैदराबादी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जयपुरी चूंदड़ी, लहरिया हाई गोल्ड ज्वेलरी, वृंदावन की पोशाके, सलवार सूट, जींस टॉप, ब्रांडेड कुर्ते पजामे, पानीपत की चादर,घरेलु साज सज्जा सामान, कस्टमाइज्ड सामान, चुङीयो की दुकानें लगाई जाएगी। महिलाओं द्वारा चाट चौपाटी के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे और भी अलग अलग प्रकार की चीजों के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। सुनीता गोयल,पुजा अग्रवाल रिंकी अग्रवाल,ममता अग्रवाल, रविशा गोयल ,श्वेता गोयल द्वारा फ्री ग्रैंड तंबोला एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम बच्चों एवं महिलाओं के लिए आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को अग्रवाल एवॅर फ्रेश  द्वारा फ्री  ग्रैंड तंबोला आयोजित किया जाएगा मेले का संचालन सुनीता गोयल , पुजा अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन लकी ड्रा निकालकर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मेले में इस वक्त महिलाओं के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। मेले का शुभारंभ दिनांक 2 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 11 बजे वरिष्ठ महिलाओ द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी मेला संचालिका सुनीता गोयल एवं पूजा अग्रवाल द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...