Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लाल गेट के राजा, श्रद्धा के दीयों से रोशन आस्था का आंगन,,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुनाए भजन, आयोजन की सराहना की,,-देर रात तक चला आकांक्षा जाचक-नितेश शेट्टी का संगीतमय कार्यक्रम

लाल गेट के राजा, श्रद्धा के दीयों से रोशन आस्था का आंगन,,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुनाए भजन, आयोजन की सराहना की,,
-देर रात तक चला आकांक्षा जाचक-नितेश शेट्टी का संगीतमय कार्यक्रम
देवास। लाल गेट के राजा का दरबार आस्था के आंगन के रूप में सजा है। यहां की ऊर्जा ऐसी है कि भक्त खींचे चले आ रहे। आंखें मूंदकर गणपति बप्पा से आशीष मांग रहे। भक्तों का यह हुजूम सिर्फ भीड़ नहीं बल्कि श्रद्धा का एक संगम है जो हर साल इसी तरह लाल गेट के राजा के आंगन में नतमस्तक होता है। आरती के साथ ही दर्शन-पूजन के लिए लोग पहुंचते हैं और जब गणेशोत्सव आता है तो यह आयोजन नगर उत्सव बन जाता है जिसमें पूरा शहर सहभागी बनता है।
सयाजी द्वार के समीप लाल गेट के राजा के दरबार में प्रतिदिन हजारों लोग पहुंच रहे। महिला-पुरूष, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक श्रीगणेश की आरती में सम्मिलित हो रहे। पूछने पर यही कहते हैं कि लाल गेट के राजा का बुलावा आता है और हम खींचे चले आते हैं। यहां आकर मन को असीम शांति मिलती है और आरती में सम्मिलित होना ऐसा लगता है जैसे बप्पा ने खुद बुलाया है। रविवार को लाल गेट के राजा के दरबार में मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, देवास विधायक श्रीमंत राजमाता गायत्रीराजे पवार शामिल हुईं। आरती के बाद मंत्री कैलाश विजयर्गीय भी खुद को रोक नहीं सके और देवा ओ देवा गणपति देवा....भजन गाया। जब तक वे पंडाल में रूके तब तक श्रीगणेश की भक्ति में लीन रहे।
सर्वश्रेष्ठ है लाल गेट के राजा का दरबार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह आयोजन आस्था का ऐसा कार्यक्रम है जहां आकर मन प्रफुल्लित होता है। इतने व्यवस्थित ढंग से इतने बड़े आयोजन को संचालित करना यह बताता है कि संस्था सिद्धि विनायक की पूरी टीम किस तरह सेवा भाव से काम करती है। मालवा के दस सर्वश्रेष्ठ गणेशोत्सव पंडालों की बात करूं तो देवास के लाल गेट के राजा का दरबार उनमें सर्वश्रेष्ठ है। संस्था संयोजक रवि जैन की भी प्रशंसा कर कहा कि रवि का जब भी मेरे पास फोन आता है तो नंबर देखकर ही सोचता हूं कि कुछ काम बताएगा और मैं मना नहीं कर सकूंगा। रवि से इतनी आत्मीयता है कि इस आयोजन में जरूर शामिल होता हूं। राजमाता गायत्रीराजे पवार ने भी कहा कि नगर निगम सभापति रवि जैन ने इस आयोजन के माध्यम से एक इतिहास रचा है, क्योंकि यह देवास के गौरव का प्रतीक बन चुका है। पूरी टीम को इसके लिए बधाई देती हूं।
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
आरती के बाद ख्यात गायिका आकांक्षा जाचक व गिटारिस्ट नितेश शेट्टी की म्यूजिकल नाइट हुई। मस्ती के साथ भजनों का दौर चला। आकांक्षा जाचक ने एक से बढ़कर सुंदर भजन सुनाए। उपस्थित लोग भजनों पर झूमे। बीच-बीच में आकांक्षा ने आयोजन को लेकर बात भी रखी और कहा कि किस तरह से उनका इस आयोजन को लेकर जुड़ाव रहा है। आज से नहीं, वर्षों से वे इस आयोजन में आती रही हैं। देवास उनका ससुराल भी है, इसलिए यहां एक पारिवारिक वातावरण होता है। श्रीगणेश के साथ ही राधा-कृष्ण के भजन सुनाए और संस्था सदस्यों ने भी भजनों पर नृत्य किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...