देवास : कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित पत्रों, अंतरविभागीय समन्वय और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि शासकीय रास्तों, भूमि और नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी करें।
नल-जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और पूर्ण हो चुकी योजनाओं को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। ईई पीएचई को योजनावार और पिछले एक माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जल निगम के कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा।
नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में क्षिप्रा एवं राजानल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रोड रेस्टोरेशन, बागली, कांटाफोड़, नेमावर, खातेगांव पेयजल योजना और अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के कार्यों की समीक्षा कर समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कन्नौद के लंबित प्रकरणों को सीएम हेल्पलाइन पर अपलोड करने और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने को कहा। टीएल प्रकरणों का विभागवार निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, विशाखा देशमुख सहित जिला अधिकारी और वर्चुअली विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments