विहिप मातृशक्ति ने मनाया रक्षाबंधन पर्व, प्रशासनिक अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
देवास। प्रांतीय आह्वान पर रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति की बहनों द्वारा नगर सहित संपूर्ण जिला अंतर्गत रक्षा बंधन का भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अनर्गत बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गये। बहनों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक पारंपरिक रक्षाबंधन का त्योहार ही नहीं था,अपितु संस्कार और हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति की रक्षा करने वाले सभी भाइयों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का एक बड़ा माध्यम बना। इसी कड़ी में मातृशक्ति बहनों द्वारा जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुनीत गहलोत को भी अत्यंत आदरपूर्वक रक्षासूत्र बांधा गया और उन्हें समाज व राष्ट्र की रक्षा के उनके दायित्व की मंगलकामनाएं दी गईं और मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुखों ने बहनो से सस्नेह एवं ससम्मान रक्षा सुत्र बंधवाए । इस पावन अभियान की शुरुआत देवास नगर थाना क्षेत्रो से हुई, जहाँ मातृशक्ति की बहनों ने थानों में पहुंचकर थाना प्रभारियो बी एन पी प्रिती कटारिया, नहार दरवाजा आलोक सोनी, सिटी कोतवाली शशिकांत चौरसिया की आरती उतारी, चंदन तिलक लगाया और कलाई पर रक्षा सुत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की पदाधिकारियों बहनों ने बताया कि, रक्षाबंधन का यह पावन सूत्र केवल सगे भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और संस्कृति की रक्षा व सेवा करने वाले हर उस भाई के प्रति सम्मान प्रकट करने का महापर्व है जो देश के प्रति समर्पित है। इस गरिमामयी और हर्षाेल्लास से भरे उत्सव में अनेक संगठन की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों से जिला संयोजिका उज्ज्वला व्यास, दूर्गावाहिनी संयोजिका पूजा कौशल एवं मातृशक्ति निशा पंडित, साधना काले, पदमा मोघे, स्वाति तिवारी और संगठन के जिला मंत्री विजय पांचाल, विभाग प्रमुख नारायण शर्मा उपस्थित रहे।
0 Comments