लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड का शिक्षक सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
देवास: लायंस क्लब ऑफ गोल्ड सिटी द्वारा आज 20 शिक्षकों का सम्मान एवं 5 छायादार वृक्षों के पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने अपनी धर्मपत्नी सहित सहभागिता की।
रीजन चेयरपर्सन लायन औसाफ कुरैशी और पूर्व महापौर रेखा वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सभा प्रारंभ करने की घोषणा लायन अध्यक्ष संगीता गोयल ने की। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने क्लब की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण, मेहनत और समाज निर्माण में योगदान की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक एवं मोटिवेशनल विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम में सचिव लायन मोनिका राणा, कोषाध्यक्ष लायन नेहा छाबड़िया,क्लब संरक्षक सोफिया कुरैशी, पूर्व महापौर रेखा जी वर्मा, प्रथम उपाध्यक्ष तरूणा जी, उपाध्यक्ष कल्पना सिंह,समीरा नईम,सुषमा अरोड़ा, लक्ष्मी राव, ज्योति सिंह, सपना सिंह, सुनीता अग्रवाल, बबिता सहगल, अनिता राजपूत,मनीषा बाफना शकुंतला बलवानी ममता अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा शर्मा द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में सचिव लायन डॉक्टर मोनिका राणा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments