देवास : 13 सितम्बर शाम 4.10 पर निलेश चौधरी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की भारत पिता हरि सिंह कुमावत ग्राम मेंढकी चक के कुएं में नील गाय गिर गई । सूचना पर वन मंडल अधिकारी अमित सिंह चौहान के आदेश से व उपवन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी व वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान के निर्देशन में रेस्क्यू प्रभारी शिव प्रताप सिंह जादौन, रेस्क्यू एक्सपर्ट राजेश चौहान, अंकित मंडलोई, दिनेश चौधरी, सुरेश नरवरिया, मनीष परमार व ग्रामीण के द्वारा एक नील गाय मादा उम्र लगभग 2 वर्ष का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जो प्राकृतिक आवास जंगल की और भाग गई।

0 Comments