Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय स्कूल क्रमांक 1 में प्रतिभाशाली छात्रों को मिली स्कूटी और साइकिल की सौगात,,शासन कर रहा छात्रों की उन्नति का मार्ग सुगम, लगन और मेहनत से लक्ष्य पूर्ण करें - सभापति रवि जैन

श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय स्कूल क्रमांक 1 में प्रतिभाशाली छात्रों को मिली स्कूटी और साइकिल की सौगात,,

शासन कर रहा छात्रों की उन्नति का मार्ग सुगम, लगन और मेहनत से लक्ष्य पूर्ण करें - सभापति रवि जैन,,
देवास: स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में साइकिल एवं स्कूटी वितरण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति श्री रवि जैन रहे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजीव सूर्यवंशी ने की। विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि श्री नितिन आहूजा, नगर निगम एल्डरमैन श्री सचिन सोनी एवं योजना अधिकारी श्री दिनेश चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य श्री के.के. मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर संस्था के 16 छात्रों को साइकिल एवं एक छात्र अमानत शाह को स्कूटी प्रदान की गई।

अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजीव सूर्यवंशी ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। छात्रों को अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि सभापति श्री रवि जैन ने कहा कि वर्तमान में शासन छात्रों के आगे बढ़ने के लिए हर संभव सुविधा और अवसर प्रदान कर रही है, ताकि वे अच्छी तरह से पढ़-लिखकर अपना भविष्य उज्जवल बनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। आज हर छात्र यह प्रण ले कि वह बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त करेगा और अपने उज्जवल भविष्य की ओर दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री लोकेश सांवलिया ने किया एवं आभार श्री मिर्जा मुशाहिद बेग ने माना। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक, संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...