देवास। विक्रांत क्लब द्वारा पिछले 22 वर्षों से भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी। वहीं, पिछले 9 वर्षों से माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली जा रही थी। इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष से विक्रांत क्लब के तत्वावधान में भव्य भंडारे का आयोजन भी प्रारंभ किया जा रहा है। विक्रांत क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुवंशी (चिंटू) ने बताया कि क्लब द्वारा वर्षों से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। गणेश स्थापना और चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष से भंडारे की शुरुआत की जा रही है, ताकि धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा और समर्पण की भावना को भी आगे बढ़ाया जा सके। भंडारे का आयोजन 17 अक्टूबर, शनिवार को शाम 7:30 बजे, जय प्रकाश मार्ग, पीठा रोड, जबरेश्वर मंदिर के सामने, देवास में किया जाएगा। विक्रांत क्लब ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

0 Comments