Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विजयदशमी उत्सव पर 20 अक्टूबर को नगर की 21 बस्तियों से निकलेंगे पथ संचलन200 से अधिक मोहल्लों के हजारों स्वयंसेवक होंगे सम्मिलित, 70 किलोमीटर से अधिक मार्ग पर होगा संचलन


विजयदशमी उत्सव पर 20 अक्टूबर को नगर की 21 बस्तियों से निकलेंगे पथ संचलन

200 से अधिक मोहल्लों के हजारों स्वयंसेवक होंगे सम्मिलित, 70 किलोमीटर से अधिक मार्ग पर होगा संचलन

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव के अवसर पर देवास नगर में भव्य पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे। नगर की 21 बस्तियों से 20 अक्टूबर को अलग-अलग पथ संचलन अपने निर्धारित स्थानों से प्रारंभ होंगे। इन संचलनों में देवास नगर के 200 से अधिक मोहल्लों के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सम्मिलित होंगे। सभी पथ संचलनों के मार्गों की कुल लंबाई 70 किलोमीटर से अधिक रहेगी।

इन 21 बस्तियों से निकलेंगे पथ संचलन
 20 अक्टूबर को देवास नगर की इटावा, विजय नगर, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, रामनगर, मोतीबंगला, विकास नगर, अमोना बस्ती के संजय नगर, बावड़िया, पालनगर, जवाहर नगर, कॉलोनी बाग, बजरंगपुरा, शांतिपुरा, उपासना, भवानी सागर, आदर्श नगर, भौंसले कॉलोनी, राधागंज, बिलावली एवं तुलजा भवानी बस्तियों से पथ संचलन निकाले जाएंगे।
इन सभी बस्तियों में स्वयंसेवक निर्धारित समय पर एकत्रित होकर पथ संचलन में सहभागिता करेंगे। अलग-अलग स्थानों से निकलने वाले ये संचलन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।

अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है पथ संचलन
विजयदशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख उत्सवों में से एक है। यह उत्सव राष्ट्रभक्ति, संगठन, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प को सुदृढ़ करने का अवसर है। संघ की परंपरा के अनुसार पथ संचलन स्वयंसेवकों में सामूहिकता, अनुशासन एवं कर्तव्यबोध के भाव को प्रकट करता है।
   देवास नगर में 21 बस्तियों से निकलने वाले पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवकों की सामूहिक सहभागिता के साथ राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं संगठन के भाव को सशक्त करने का संदेश देंगे।
आगामी दिनों में देवास नगर में अन्य बस्तियों के संचलन, बाल संचलन, महाविद्यालय संचलन एवं शिशुओं के संचलन भी निकलेंगे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...