हिन्द फौज खोलेगी 40 प्रशिक्षण सेंटर, बिंजाना से हुई शुरुआत
देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, देवास के तत्वावधान में हिन्द फौज द्वारा जिले में युवाओं को नशे से दूर कर खेल और देशभक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से 40 प्रशिक्षण सेंटर खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत दशहरे के पावन पर्व पर बिंजाना गांव से की गई। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सेंटरों पर प्रशिक्षक कोच नियुक्त किए जाएंगे, जो बच्चों को जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को साकार करने में मदद करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटवारी दीपिका बोरिवाल ने बच्चों से संवाद कर हिन्द फौज की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिन्द फौज से प्रशिक्षण लेकर बच्चे अपनी तैयारी के दम पर पुलिस में एसआई और पटवारी जैसे पदों तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान, बिंजाना के पार्षद गणेश पटेल एवं कोच गिरिराज कुमावत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल, रक्तदान संचालक सीमा गिरी एवं विकास गिरी, योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी, एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा एवं आरती दायमा सहित हिन्द फौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिन्द फौज सैनिक रीना पटेल ने किया।

0 Comments