एक मोबाइल चोरी से खुला 5 राज्यों में सैकड़ों चोरी का राज,,,
देवास:शहर में हुई मोबाइल चोरी ने 5 राज्यों के 22 जिलों में सैकड़ों चोरी की वारदातों का पर्दाफाश कर दिया। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ के 400 मोबाइल और 6 लाख नगद सहित कुल 1.56 करोड़ का मशरूका बरामद किया है।
एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त एसपी (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
दो घटनाओं से खुला राज
पहली घटना 13.09.2026 को एबी रोड स्थित अपना स्वीट्स पर हुई, जहां फरियादी सोमेश पिता ध्रुव नारायण जोशी निवासी जयश्री नगर का मोबाइल चोरी हुआ। अपराध क्र. 602/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज हुआ। दूसरी घटना में फरियादी लकी पिता विजय जलोदकर निवासी पीठा रोड का मोबाइल तिवारी स्वीट्स पीठा रोड से चोरी हुआ, अपराध क्र. 635/2026 दर्ज हुआ। दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई थीं।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से गिरोह का नेटवर्क सामने आया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर वारदात करते थे।
गिरोह की गतिविधियां
मध्यप्रदेश के देवास, इंदौर, उज्जैन, धार, छतरपुर, महाराष्ट्र के मुंबई-ठाणे, नासिक, कोल्हापुर, जलगांव, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, नवसारी, दाहेज, केंद्र शासित प्रदेश दमन तथा राजस्थान के जयपुर, अजमेर से जुड़ी हैं। चोरी के मोबाइल इंदौर निवासी शुभम राठौर तक पहुंचाए जाते थे, जो मुख्य रिसीवर के रूप में कार्य करता था। आशंका है कि मोबाइल विदेशों में तस्करी कर सप्लाई किए जाते थे।
पुलिस ने धारा 112(2) एवं 317(4) बीएनएस की वृद्धि कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
मनीष पिता पदम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खलाइडा थाना घटिया जिला उज्जैन हाल मुकाम अलवासा थाना बाणगंगा इंदौर।,सूरज सिंह पिता बक्तावर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खलाइडा थाना घटिया जिला उज्जैन।,शुभम पिता संतोष राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी परिवहन नगर इंदौर एवं ऋषि पैलेस द्वारकापुरी इंदौर (मुख्य रिसीवर)।
जप्त मशरूका :400 स्मार्टफोन कीमत करीब 1.50 करोड़ और 6 लाख नगद, कुल 1.56 करोड़।
सराहनीय कार्य :थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक उपेन्द्र नाहर, उपनिरीक्षक हरिशंकर गोदार, प्रधान आरक्षक सुनील देथलिया, हेमंत डाबी, रवि गरोड़ा, आरक्षक पंकज गेहलोत, सूरज, मनीष, अनिल कलोदिया तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर एवं आरक्षक राहुल बडोले की भूमिका रही।

0 Comments