मां चामुंडा देवस्थान के सेवा कार्यों को मिला भारतीय स्टेट बैंक का संबल, 5 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान
देवास। मां चामुंडा देवस्थान सेवा समिति के धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों को गति देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने सराहनीय पहल करते हुए 5 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। भारतीय स्टेट बैंक देवास क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने 5 लाख रुपये का चेक देवास जिलाधिकारी ऋतुराज सिंह को सौंपा। भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल से मां चामुंडा देवस्थान से जुड़े विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। बैंक द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत दिया गया यह सहयोग धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से कहा गया कि प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग देवस्थान से जुड़े सेवा कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों में किया जाएगा। बैंक की इस पहल से देवस्थान समिति के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

0 Comments