देवास। इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' थीम पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत 2 अक्टूबर को प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर कपड़े और जूट के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय द्वारा पालकों और आसपास के क्षेत्र में जूट बैग व कपड़े के झोले वितरित किए गए।
5 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी श्री पवन बागड़ी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा का पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की समझाइश दी और स्वयं नियम पालन के साथ परिवार को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
6 अक्टूबर को फिट इंडिया खेल सत्र का आयोजन हुआ। इसमें जिला खेल अधिकारी सुश्री सेना गड़रिया, माय भारत अभियान प्रभारी श्रीमती तारा मैडम और खेल समन्वयक श्री जावेद पठान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सुश्री सेना गड़रिया ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। श्रीमती तारा ने माय भारत अभियान और युवाओं की सामाजिक भागीदारी पर प्रकाश डाला। श्री जावेद पठान ने फिटनेस, स्वस्थ दिनचर्या और मोबाइल-स्क्रीन टाइम कम कर मैदान से जुड़ने का संदेश दिया।
विद्यालय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सय्यद मक़सूद अली, मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग, शबीना सय्यद, नाजिया शेख, सीमा शर्मा, निकहत् शेख ने किया। संचालन सय्यद सदाकत अली ने किया और आभार सय्यद मक़सूद अली ने माना।

0 Comments