देवास: विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार पुलिस परेड ग्राउंड देवास में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शस्त्र पूजन की यह सनातन परंपरा हमें अधर्म पर धर्म की विजय और समाज की रक्षा की याद दिलाती है। हमारी पुलिस बल के यह शस्त्र हमेशा नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के काम आते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, श्री राय सिंह सेंधव, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, पूर्व देवास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधियों,
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूजन के पश्चात विजयदशमी की परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्ष फायरिंग की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पूजन के पश्चात विजयदशमी की परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्ष फायरिंग की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी,सभी थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments