Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रख्यात सूफ़ी संत, अशरफी सिलसिले के बड़े बुजुर्ग, हजरत बाकी बाबा का इंतकाल

प्रख्यात सूफ़ी संत, अशरफी सिलसिले के बड़े बुजुर्ग, हजरत बाकी बाबा का इंतकाल
देवास। प्रख्यात सूफ़ी संत, अशरफी सिलसिले के बड़े बुजुर्ग, सरकारे बुरहानपुर के बेटे व जानशीन पीर ए तरीकत अल्लामा अलहाज पीर अब्दुल बाकी बाबा अशरफी साहब  का 105 साल की उम्र में  इंतकाल हो गया। आपकी तबियत काफी समय से नासाज़ थी। आप बुरहानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें बुरहानपुर के   बहारे अशरफ़ी में रात 9: 30 बजे 
सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा। देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया और अफ्रीका में बड़ी संख्या में आपके चाहने वाले और मुरीदीन अनुयायी मौजूद हैं। 
शहर काजी देवास सीनियर नोमान अहमद अशरफी साहब ने कहा कि आपका दुनिया से रुखसत होना अहले सुन्नत के लिए  विशेषकर सिलसिला ए अशरफ़िया के लिए बड़ा ख़सारा है। आप बड़े ही मुश्फ़िक़ो महरबान थे। हमेशा अपने चाहने वालों को मोहब्बत का दर्स दिया करते थे। हर छोटे बड़े की ख़ुशी में ग़म में शामिल रहते थे। मुफ्ती जरीफ़ अहमद अशरफ़ी साहब, क़ाज़ी हुसैन अहमद अशरफ़ी, सुल्तान असरार अहमद अशरफ़ी, डॉ सय्यद नज़र महमूद साहब, व सीरत कमेटी, सेंट अशरफ फाउंडेशन शहर काजी अशरफी विंग,, अहले सुन्नत कमेटी, क़ाज़ी  हकीम निसार अहमद एकेडमी के सद्र और सभी मेम्बरों ने  खिराज ए अकीदत पेश की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...