Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पुलिस बैंड की धून पर सैनिकों ने दी माताजी को सलामी,,विसर्जन चल समारोह में मां चामुण्डा व तुलजा भवानी की हुई रेड कारपेट अगवानी

पुलिस बैंड की धून पर सैनिकों ने दी माताजी को सलामी,,

विसर्जन चल समारोह में मां चामुण्डा व तुलजा भवानी की हुई रेड कारपेट अगवानी
देवास। देवास नगर के धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत में एक ओर नया अध्याय तब जुड़ गया, जब मां चामुण्डा व तुलजा भवानी के रथ की सयाजी द्वार पर भव्य अगवानी की गई। इस वर्ष विधायक गायत्रीराजे पवार की पहल पर विसर्जन चल समारोह में शामिल होने वाली टेकरी की मां चामुण्डा व तुलजा भवानी के रथ की भव्य अगवानी की योजना बनाई थी, जिसके तहत गुरुवार की दोपहर में सयाजी द्वार पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां इंदौर से आए पुलिस बैंड द्वारा धार्मिक व राष्ट्रीय प्रस्तुतियां दी गई, जो आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर करीब 1 बजे जब मां चामुण्डा व तुलजा भवानी के रथ सयाजी द्वार पहुंचे तो बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने माताजी के जयकारे लगाए। तत्पश्चात 21 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया, जिसके बाद विधायक गायत्रीराजे पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने माताजी की आरती की। इस दौरान सयाजी द्वार का नजारा देखने लायक था, सैकड़ों की संख्या में लोग इस आरती में शामिल हुए। आरती पश्चात पुलिस बैंड की धून पर सैनिक संगठन के सदस्यों ने माताजी को सलामी दी और जमकर रंगारंग आतिशबाजी की गई। इसके बाद विसर्जन चल समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें आगे-आगे सैनिक संगठन के सदस्य मार्चपास्ट करते हुए और पीछे माताजी के रथ चल रहे थे।
यहां चल समारोह खेड़ापति मंदिर से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकला। कार्यक्रम में महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, अनिलराजसिंह सिकरवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, ओम जोशी, मनीष सोलंकी, विजयसिंह पंवार, मनीष सेन, रघुवीरसिंह भदौरिया, भारतसिंह पटलावदा, गणेश पटेल, शुभम चौहान, वीरेंद्र सिंह ठाकुर (वीरू), देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, मधु शर्मा, राजेश यादव, सचिन सोनी, भरत चौधरी, भरत व्यास, नवीनसिंह सोलंकी, सुदर्शन दुबे, विमल शर्मा, राजू मल्होत्रा, राजवर्धन यादव, अभिषेक गोस्वामी, केशव जोशी, विजय गेहलोद, शैलेन्द्र सिंह गौड़, आनंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...