Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया ‘विश्व एनाटॉमी दिवस’

अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया ‘विश्व एनाटॉमी दिवस’
देवास। अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में ‘विश्व एनाटॉमी दिवस’ अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमलतास मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने अपना संदेश देते हुए कहा कि "चिकित्सा शिक्षा में एनाटॉमी (शरीर रचना विज्ञान) की भूमिका नींव का पत्थर की तरह है। जब तक एक विद्यार्थी मानव शरीर की संरचना को गहराई से नहीं समझता, तब तक वह एक सफल चिकित्सक नहीं बन सकता। ऐसे रचनात्मक आयोजन छात्रों के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उनके व्यावहारिक और कलात्मक दृष्टिकोण को भी निखारते हैं।"
 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक कुशल डॉक्टर बनने के लिए मानव शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) का गहन ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस विशेष दिन को स्मरणीय बनाने के लिए एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, वॉल पेंटिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग तथा टी-शर्ट पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एल. करखायले सहित फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एवं माइक्रोबायोलॉजी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। एनाटॉमी विभाग की टीम के कुशल संचालन और समस्त फैकल्टी व स्टाफ के अथक प्रयासों से यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया तथा संस्थान के डीन डॉ. ए.के. पीठवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...