Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि पर्व मातृशक्ति के प्रति आदर और श्रद्धा का पर्व : तिवारी

नवरात्रि पर्व मातृशक्ति के प्रति आदर और श्रद्धा का पर्व  : तिवारी
देवास। नवरात्रि पर्व मातृशक्ति के प्रति आदर और श्रद्धा का पर्व है । यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में  में सानोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर श्री देवेंद्र तिवारी ने प्रकट किए।  इस अवसर पर प्लांट हेड संजय कुमार, एच आर हेड राकेश घाड़गे , खुशी पांचाल, आनंदीलाल राठौर, नाजमा खान श्रीमती शकुंतला मालवीय श्रीमती अलका परमार राजेश चौहान उजाला चतुर्वेदी स्वच्छ भारत मिशन के शाहनवाज खान आदि उपस्थित थे। 
प्रधानाध्यापक  महेश सोनी ने बताया कि बच्चों को भारतीय सनातन संस्कृति से परिचित कराने के लिए नवरात्रि पर्व पर विद्यालय में कन्या भोजन का आयोजन किया गया। सभी बच्चों को नवरात्रि पर्व का महत्व बताया गया। माता सरस्वती के पूजन के साथ सभी 108 कन्याओं एवं छात्रों को   स्टेशनरी भेंट की गई । इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें बच्चों ने देश के प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति के योगदान को चित्रित किया। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...