Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रमिक अधिकारों के लिए इंटक चलाएगी जनजागृति अभियान, दिसंबर में दिल्ली कूच का ऐलान

श्रमिक अधिकारों के लिए इंटक चलाएगी जनजागृति अभियान, दिसंबर में दिल्ली कूच का ऐलान

देवास: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) मप्र की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 19 अक्टूबर को मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव की अध्यक्षता एवं प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में श्रम कानूनों, ईपीएफ वृद्धि और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, महामंत्री बीडी गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती, महिला इंटक प्रदेशाध्यक्ष सुशीला यादव, अखिल भारतीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, पूर्व महापौर ठा. जयसिंह, मनोज राजानी, इंटक नेता हरनाम सिंह धारीवाल ने महात्मा गांधी एवं स्व. मांगीलाल जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत लाखन सिंह ठाकुर, दिलीप परमार, राजेंद्र जाधव, राजेंद्रपुरी गोस्वामी, प्रवीण उगडे ने किया।
इंटक की भूमिका महत्वपूर्ण - सज्जन वर्मा पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि इंटक श्रमिक हितों में अच्छा कार्य कर रही है। बैठक में पारित प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होंगे और संगठन को मजबूती मिलेगी।
श्रम कानूनों के बदलाव के खिलाफ आंदोलन :
 प्रदेशाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने कहा कि आजादी के पूर्व व पश्चात बने 44 श्रम कानूनों को सरकार ने 4 संहिताओं में समाहित कर दिया, जिससे मजदूरों के अधिकारों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इंटक प्रदेशभर में जनजागृति अभियान चलाएगी। 1, 2, 3 दिसंबर को दिल्ली में अधिवेशन होगा, जिसमें पीएम कार्यालय और श्रम शक्ति बोर्ड का घेराव किया जाएगा।
बैठक में 2014 से लंबित ईपीएफ वृद्धि पर चर्चा हुई तथा बैंक नोट प्रेस के जनक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में पं. रितेश त्रिपाठी, शौकत हुसैन, सिद्धार्थ माहुरकर, जितेंद्र सिंह मोंटू, प्रतीक शास्त्री, राहुल पवार, दीपेश हरोडे, साधना प्रजापति, शाहिद मोदी सहित उज्जैन, इंदौर, रतलाम, जबलपुर, सतना, दमोह, ग्वालियर से आए पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शेषमणि पांडे ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...