Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान - कुसमानिया में शिविर आयोजित,,विधायक और कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान - कुसमानिया में शिविर आयोजित,,

विधायक और कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण
देवास:मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड कन्नौद के ग्राम कुसमानिया में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निराकरण किया।
विधायक श्री शर्मा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। प्रशासन स्वयं आपके बीच आया है। रबी सीजन में फसलों के लिए पर्याप्त पानी दिया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई में समस्या न हो। केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही है।
कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान है। अधिकांश शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया है। जिनका मौके पर निराकरण संभव नहीं है, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन और एएसपी श्रीमती सौम्या जैन सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...