Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

देवास: पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।
एसपी पुनीत गेहलोद ने शहीद जवानों के नामों का वाचन कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और मौन धारण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर दलीप कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एसएएफ के जवान और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहे। शहीद परिजनों की उपस्थिति ने समारोह को भावपूर्ण बना दिया।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों से मुठभेड़ में 10 वीर जवान शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
एसपी पुनीत गेहलोद ने कहा कि शहीदों का बलिदान पुलिस बल के लिए प्रेरणा है। उनका ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। देवास पुलिस उनके आदर्शों पर चलकर नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...