Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दुर्गेश्वरी माता मंदिर रानीबाग में रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ विशाल रावण दहन, उमड़े क्षेत्रवासी

दुर्गेश्वरी माता मंदिर रानीबाग में रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ विशाल रावण दहन, उमड़े क्षेत्रवासी
देवास। मां दुर्गेश्वरी मंदिर रानीबाग में 10 दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनने के बाद दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को दुर्गेश्वरी उद्यान में विशाल रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन रात्रि 8.30 बजे हुआ। आयोजक दुष्यन्त पांचाल ने बताया कि रावण दहन के इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगारंग आतिशबाजी ने आयोजन को आकर्षक बनाया और उपस्थित लोगों ने पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज राजानी रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में तुलसीराम पांचाल पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्र. राहुल पंवार, संतोष मोदी एवं जाकिर भाई व दुर्गेश्वरी माता मंदिर समिति रानी बाग ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया , व सभी अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में दशहरा पर्व की पारंपरिक छटा बिखेरी। विशाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से समिति ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का प्रयास किया। रावण दहन और आतिशबाजी को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में दुर्गेश्वरी माता मंदिर समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...