Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गायत्री शक्तिपीठ और प्रज्ञापीठ पर नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति

गायत्री शक्तिपीठ और प्रज्ञापीठ पर नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति
देवास: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर नौ दिवसीय सामूहिक गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ सम्पन्न हुई।
शक्तिपीठ साकेत नगर पर* मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि साधक प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 3.30 बजे से प्राणिमात्र के कल्याण हेतु सामूहिक जप करते हैं। 19 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे वेदमाता गायत्री, परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माताजी एवं देव आवाहन-पूजन के साथ महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ में यज्ञोपवीत, दीक्षा, विद्यारंभ सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए गए।
आयोजन में भारतसिंह बनाफर, गणेशचन्द्र व्यास, विक्रमसिंह राजपूत, सुभाष जैन, गीता जोशी, भंवरसिंह सोलंकी, केशव पटेल, ओमप्रकाश बनाफर, रमेश पांचाल, भरत चौधरी, नीतिन गुप्ता, महेंद्र राठौड़, अजयसिंह चौधरी सहित सैकड़ों साधकों ने आहुतियां दीं। अंत में कन्या भोज एवं भोजन प्रसादी हुई। कर्मकांड का संचालन परिव्राजक रामनिवास कुशवाह एवं संगीत टोली ने किया, आभार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी महेश पंड्या ने माना।
विजय नगर प्रज्ञापीठ पर* संरक्षिका दुर्गा दीदी के सान्निध्य में पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम में रमेश पालीवाल, शेषनारायण परमार, विजेन्द्रसिंह बेस, अरुणेंद्र सोनी, सुरेश बालपांडे, प्रदीप दुबे, ओ. पी. श्रीवास्तव, सृजन शर्मा, स्नेहलता पोरवाल, सुशीला परमार सहित सैकड़ों परिजन उपस्थित रहे। कर्मकांड महेश आचार्य, ज्ञानदेव बोड़खे, प्रखर पोरवाल, नितिन बोड़खे ने कराया, आभार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेंद्र पोरवाल ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...