Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मानवता की मिसाल - निराश्रित अम्मा जी को मिला सहारा, करुणामय कृपा फाउंडेशन ने किया रेस्क्यू

मानवता की मिसाल - निराश्रित अम्मा जी को मिला सहारा, करुणामय कृपा फाउंडेशन ने किया रेस्क्यू 
देवास:शहर में मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने एक निराश्रित बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आश्रय दिलाया।
जानकारी के अनुसार केला देवी ब्रिज के पास सड़क किनारे कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रही अम्मा जी को फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती रलोती, कुं. शेरसिंह राजपूत एवं पुखराज सिंह राठौड़ की पहल पर रेस्क्यू किया गया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे रहने वाले निराश्रित लोगों, विशेषकर बारिश और सर्दी में उनकी परेशानियों को देखकर लंबे समय से मदद की इच्छा थी।
इसी क्रम में संस्था ने करूणावन NGO से संपर्क किया। आपसी समन्वय से रात 11 बजे करूणावन NGO की टीम ने अम्मा जी को केला देवी ब्रिज से रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय पहुंचाया। इस कार्य में करूणावन NGO के संस्थापक डॉ. सुधीर सीटोके एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी निराश्रित बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए आगे आएं और सामाजिक संस्थाओं व प्रशासन को सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...