क्षत्रिय मराठा समाज ने विजयादशमी पर शमी व शस्त्र पूजन कर आयोजित किया दशहरा मिलन समारोह
देवास। क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व पारम्परिक रूप से शमी, शस्त्र पूजन व मिलन समारोह आयोजित कर मनाया गया। समन्वयक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर ने बताया का बालगढ़ रोड़ स्थित श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह का विधिवत शुभारंभ कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे ने भगवान श्री मल्हार मार्तण्ड का अभिषेक, पूजन व आरती कर किया। तत्पश्चात समाजजनों ने शमी व शस्त्र पूजन किया। इसके पश्चात दशहरा मिलन समारोह शुरू हुआ, जिसमें क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाजजनों को इत्र छिडकर विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मराठा समाज के ट्रस्टी अध्यक्ष प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष श्याम बोराडे , गजानन देशमुख, गिरीश भवर, , नरेंद्र पिशाल, प्रकाश देश मुख राजा शेळके, बाला पलसे, संजय मालूसरे, चंद्रकांत जगताप अशोक जाधव संग्राम सिंह धागे भालचंद्र ताकोने सहित समाजजन बडी संख्या में उपस्थित थे।

0 Comments