नवदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों का आयुक्त ने किया निरीक्षण
देवास। नवदुर्गा उत्सव हुआ सम्पन्न, नवदुर्गा उत्सव को लेकर निगम द्वारा समुचित व्यवस्थाओं को तैयारियां की गई थी। प्रतिदिन स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो को लेकर रोड स्वीपींग का कार्य किया जा रहा था। वहीं भण्डारे की प्रसादी का वेस्ट मटेरियल कचरा संग्रहण वाहनों में एकत्रित किया जा रहा था साथ की अनुपयोगी कचरे की सडक से सफाई कर उठाया जा रहा था। जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ सडक साथ ही स्वच्छ पीने के पानी भी उपलब्ध हो रहा था। आयुक्त दलीप कुमार ने नवदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर कालुखेडी तालाब का निरीक्षण किया तथा नवदुर्गा प्रतिमाओं के ससम्मान विधि विधान से विसर्जन की सभी व्यवस्थाओं को देखा। उल्लेखनिय है कि कालुखेडी तालाब पर श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। जिसकी अनुपयोगी पूजन व अन्य सामग्री कालुखेडी तालाब से निकाल कर तालाब का सफाई कार्य एवं गहरीकरण किया गया था। आयुक्त ने बताया कि कालुखेडी तालाब में नवदुर्गा प्रतिमाओं का ससम्मान विसर्जन के लिए सभी संसाधनों की व्यवस्था की गई है तथा निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राउंउ द् क्लाक ड्युटी पर तैनात किया गया है।

0 Comments